• Home
  • फिरोजाबाद
  • बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक

बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी बीआरसी और विद्यालयों में देखा गया। इसके उपरांत स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि जनपद में 24 करोड़ रुपये की लागत से सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण पुल खड़ीत, एका और करहरा में कराया जा रहा है, जहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई संचालित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत तीन वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले शत-प्रतिशत बच्चों का आंगनबाड़ी एवं बालवाटिका में तथा छह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बच्चों का कक्षा 1 में शत-प्रतिशत नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। ब्लॉक प्रमुख सदर डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव ने प्रदेश सरकार के नौ वर्षों में हुए कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय, खंड शिक्षाधिकारी ओम प्रकाश अकेला, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल दबरई, समस्त जिला समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top