फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के तीन दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें तिलक लगाकर, पीत दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
नसिया जी मंदिर के सामने स्थित मेला स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में दिगंबर परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (मिनेलियम), जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज जैन (तुलसी बिहार) और मुख्य निर्देशक डेविड जैन को शॉल, माला, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी गई।
कार्यक्रम में संजय जैन (पीआरओ), नीतेश जैन, कुलदीप मित्तल एडवोकेट, विजय जैन एडवोकेट, अंकित जैन, निखिल जैन, डॉ. धीरेन्द्र जैन, मुकेश जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





