घंटाघर बाजार कमेटी के अध्यक्ष बने कमल

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए घंटाघर बाजार कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कमल कुमार जैन को घंटाघर बाजार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।

आर.आर. ज्वेलर्स पर आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री सुनील पेंगोरिया, जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा और महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में इस कमेटी का गठन हुआ। नवनियुक्त कार्यकारिणी में आतिश गुप्ता को महामंत्री, नितिन वर्मा को संगठन मंत्री, शिवम राजपूत व मनीष राजपूत को मंत्री, प्रशांत जैन को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप कुमार जैन, अर्पित जैन और प्रदीप कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही नीतेश अग्रवाल जैन को संरक्षक नियुक्त किया गया।

कुल 21 सदस्यीय कमेटी के गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने संगठन को व्यापारियों की मजबूत आवाज बताया। कार्यक्रम में राम यादव, भरत गोयल, अमित गुप्ता, राजा गुप्ता सहित कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top