फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क एवं जनकल्याण अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती, केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, सदर ब्लाक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (किसान मोर्चा) राम कैलाश यादव, महानगर महामंत्री देवेश भारद्वाज, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, उपाध्यक्ष डॉ. एस.पी. लहरी, विवेक अग्रवाल, योगेंद्र यादव बाबा, विष्णु सक्सेना, केशव सिंह फौजी, रामनरेश कटारा, आकाश गुप्ता, आशीष यादव, सौरभ गुप्ता, दुर्गेश यादव, अनुपम शर्मा, के.के. गांधी, मुन्नी देवी, विमलेश यादव, उदय प्रताप, विनोद पचौरी, राकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ, अखिलेश राजपूत, मनीष राठौर आदि मौजूद रहे।





