• Home
  • फिरोजाबाद
  • डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर सैलरी जारी करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर काम बंद कर हड़ताल की जाएगी।

संघ के अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में डोर टू डोर कंपनी के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त प्रशांत नागर एवं लायंस लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट हेड विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यदि 24 घंटे के भीतर सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल की स्थिति में उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम, शासन-प्रशासन एवं लायन सर्विस लिमिटेड कंपनी की होगी। कर्मचारियों का आरोप है कि समय पर वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में विकास चंद्र वाल्मीकि, प्रवीण उमराय, निगम वाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top