• Home
  • फिरोजाबाद
  • राज्य महिला आयोग सदस्य ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग सदस्य ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने जिला अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, अभिलेखों एवं पीड़ित महिलाओं तथा आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आयोग सदस्य ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। इसके बाद आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के उपरांत संबंधित थाना प्रभारी एवं सीओ सिटी को प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर पीड़िताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीओ सदर चंचल त्यागी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी निधि, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, सारस्वत, शशि माला, विपिन मिश्रा, धीरज, थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रीति सागर, रितु सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top