• Home
  • हाथरस
  • महिला थाना में काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

महिला थाना में काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

हाथरस। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना में पारिवारिक विवाद के एक मामले का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। गुमानपुरा निवासी दिनेश कुमारी और मनीषा पुत्री नानक चंद ने 19 मई 2026 को अपने पति राजेश एवं भूपेंद्र पुत्र गनेशीलाल निवासी काकोरी थाना चंदपा के खिलाफ महिला थाना में प्रार्थना पत्र दिया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पति एवं ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं, गाली-गलौज करते हैं तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर काउंसलिंग कराई गई।

महिला थाना में तैनात थाना प्रभारी रितु तोमर ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी वार्ता कराई। बातचीत के दौरान पति एवं ससुराल पक्ष ने भविष्य में किसी प्रकार की मारपीट, गाली-गलौज अथवा अभद्र व्यवहार न करने का आश्वासन दिया।

वहीं शिकायतकर्ता पक्ष ने भी किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई न चाहने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top