• Home
  • फिरोजाबाद
  • ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश में मांगी अमन चैन की दुआ

ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश में मांगी अमन चैन की दुआ

➡ ईदगाह सहित शहर की प्रमुख मजिस्दों में हुई नमाज

फिरोजाबाद। ईद-उल-अजहा का त्योहार जिले भर में धार्मिक श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के गांधी पार्क में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। गांधी पार्क में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, नगर आयुक्त प्रशांत नागर, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे सहित भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। पूरे जिले को 8 जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया गया था। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर में पूरे दिन भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top