• Home
  • मथुरा
  • कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई

कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई

मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती के अवसर पर सेठ बाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। उन्होंने दलितों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया।

जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबू जगजीवन राम ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया, जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने अखिल भारतीय दलित वर्ग की स्थापना की तथा बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य बने। स्वतंत्र भारत में उन्होंने श्रम मंत्री के रूप में न्यूनतम मजदूरी कानून लागू कराया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 के दौरान बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे और कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने हरित क्रांति के जरिए भारत को खाद्य आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें दलितों के अधिकारों के प्रमुख संरक्षक के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम में बलवीर सिंह प्रधान, करन निषाद, महेश चौबे, मोनू निषाद, मोहम्मद दिलशाद, मनीष चौधरी, सुरेश चंद्र, राकेश शर्मा, राजेश धनगर, विवेक, सुरेश शर्मा, रवि खरे, बलवीर धनगर सहित अन्य लोगों ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top