फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 24 मई को धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां और भगवान परशुराम का भव्य रोड शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एडवोकेट, शोभायात्रा अध्यक्ष सुनील वशिष्ठ और संयोजक लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि यह शोभायात्रा 24 मई को सायं 3 बजे राजा दालमील, रसूलपुर से प्रारंभ होगी। यात्रा नालबंद चौराहा, राधाकिशन मंदिर, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल टॉकीज चौराहा, बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा और कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान स्थित महर्षि भगवान परशुराम शिविर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ काली अखाड़े, ऊंट-घोड़े और भगवान परशुराम का भव्य रोड शो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा के लिए किसी भी प्रकार का सार्वजनिक चंदा नहीं किया जाएगा। जो भी विप्र बंधु सहयोग करना चाहते हैं, वे सीधे शोभायात्रा अध्यक्ष या संयोजक से संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में दिनेश वशिष्ठ, उमाकांत पचौरी, मिथलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, संदीप तिवारी, तरुण उपाध्याय, मनोज भटेले, डॉ. दुर्गेश भटेले, हर्षित शर्मा, अरुण शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, रिचा दीक्षित, मधुधिमा वशिष्ठ, गोपाल दुबे, अनुराग, राघवेंद्र तैनगुरिया, आशीष दीक्षित, नवीन शर्मा, अंबिका पाण्डेय, सरोज शर्मा, बसंत उपाध्याय, डॉ. गौरव दीक्षित, लवली मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, मीनाक्षी शर्मा, मुकेश गौड़, रमा शर्मा, नेहा दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।





