फिरोजाबाद। जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड में किया गया, जिसमें सात राज्यों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बिहार को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उत्तर प्रदेश टीम के चेयरमैन अनिल गर्ग और अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा ने जानकारी दी कि टीम ने कप्तान शिवाली यादव के नेतृत्व में बेहतरीन खेल दिखाया। फाइनल मुकाबले में टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
टीम के सचिव अनिल लहरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड गई थीं। टीम की इस उपलब्धि पर संजय बंसल, प्रदीप मित्तल पम्मी और डीसी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।





