• Home
  • फिरोजाबाद
  • भाजपा स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने दिया संदेश

भाजपा स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने दिया संदेश

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने कैला देवी मंदिर परिसर और रामलीला मैदान में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में सदर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया जा रहा है। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

6 अप्रैल को प्रातः पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण, हवन और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे मोहन भैया हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नानक चंद्र अग्रवाल, सुनील टंडन, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, डॉ. एसपी लहरी, रामनरेश कटारा, योगेंद्र बाबा, अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, नमन बंसल, कैलाश ओझा, दुर्गेश यादव, रामलढेती लकी, सुखपाल निषाद, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, केशव देव, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी, गौतम कुशवाहा, सतवीर गुर्जर, प्राचीर गुप्ता, लायक सिंह संखवार, अशोक राठौर, मनीष राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top