मथुरा। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने बलदेव के अवैरनी चौराहे पर स्थित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अवैरनी चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में बालाजी अखाड़ा के अध्यक्ष अजीत पहलवान, सत्येंद्र पहलवान और मोहन पाराशर सहित अन्य पहलवानों ने साफा और पटुका पहनाकर संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग आम आदमी पार्टी की टोपी और पटुका पहनकर उत्साहपूर्वक स्वागत के लिए मौजूद रहे। संजय सिंह के साथ इस यात्रा में शामिल दिल्ली से चार बार के विधायक चौ. सुरेंद्र सिंह का भी भव्य स्वागत किया गया।
“रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” के नारे के साथ निकाली जा रही पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इनमें प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह, निवर्तमान महासचिव दिनेश सिंह पटेल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी, पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता वंशराज दुबे, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कमांडो और जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मथुरा के जिला अध्यक्ष सिंह भगत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गौतम, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, निर्मल शर्मा, मधुर सेठ, चेतन कृष्णा, हरिश्चंद्र, सोनू फौजी और राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी पदयात्रा की व्यवस्था में सक्रिय रूप से जुटे रहे।





