• Home
  • मथुरा
  • सांसद संजय सिंह का नरसीपुरम में जोरदार स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

सांसद संजय सिंह का नरसीपुरम में जोरदार स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

मथुरा। मथुरा नगर निगम क्षेत्र में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” यात्रा के पहुंचने पर नरसीपुरम में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। नरसीपुरम स्थित दाऊजी बस स्टैंड पर लोग एक घंटे से अधिक समय तक सांसद के स्वागत के लिए उत्साहपूर्वक इंतजार करते रहे। उनके पहुंचते ही “संजय सिंह जिंदाबाद” और आम आदमी पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे गूंज उठे। इसके साथ ही रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर भी लोगों ने आवाज बुलंद की। सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वाले, छोटे दुकानदार, वाहन चालक और आम नागरिक बड़ी संख्या में स्वागत के लिए उमड़ पड़े। युवाओं से लेकर 85 वर्ष तक के बुजुर्गों ने माला, साफा और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मथुरा रिफाइनरी के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस यात्रा में कई प्रमुख नेता शामिल रहे, जिनमें दिल्ली के विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार, विधायक अनिल झा, पूर्व विधायक दिलीप पांडे, सभाजीत सिंह, दिनेश सिंह पटेल, सोमेंद्र ढाका, अशोक कमांडो, पंकज अवाना, नीलम यादव, वंश राज दुबे, सर्वेश मिश्रा, अजीत त्यागी, अंकुश चौधरी, हृदेश चौधरी, अश्वनी मिश्रा और प्रशांत यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रवि प्रकाश भारद्वाज, दिलीप सिंह, सुरेश कुमार सैनी, आदेश शर्मा, बुंदा खान, सुघड़ सिंह, श्रीनाथ शर्मा, नमो नारायण, रमेश सिंघल, नत्थी सिंह, योगेंद्र चूड़ामणि, राधेश्याम, मोहम्मद हाशिम, आशीष सैनी और दिनेश चौधरी सहित कई लोगों ने सांसद का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top