• Home
  • National
  • प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब को अर्पित की पुष्पांजलि

प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब को अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली | कमल नैन नारंग 
संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. ऑम्बेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर आज संसद भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात देखने को मिली। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और हंसी-मजाक करते हुए नजर आए। जिसे ‘राजनीतिक मतभेदों के बीच एक दुर्लभ और सकारात्मक क्षण’ के रूप में देखा गया।

प्रधानमंत्री ने डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि देश की विकास यात्रा और सामाजिक समरसता में बाबासाहेब का योगदान अतुलनीय है।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने संविधान के माध्यम से राष्ट्र को एकजुट करने के उनके विजन को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top