नई दिल्ली। वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी विनफास्ट ने भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की भारत में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जिसे आधुनिक फीचर्स और लंबी रेंज के साथ पेश किया गया है।
कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक कार एक सिंगल चार्ज में लगभग 500 से 517 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बड़ी फैमिली इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं। विनफास्ट ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी दिया है, जिसके तहत कंपनी के चार्जिंग स्टेशनों पर 31 मार्च 2029 तक मुफ्त चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
VF MPV 7 की बुकिंग 2 अप्रैल से शुरू की गई थी। यह कंपनी की भारतीय बाजार में तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले विनफास्ट VF6 और VF7 मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार आकार में टोयोटा इनोवा से भी बड़ी है, जिससे यह फैमिली और लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
- Pic & story by Kamal Nain Narang









