• Home
  • रायबरेली
  • आईटीआई गोराबाजार में रोजगार मेले का आयोजन, 21 अभ्यर्थियों का चयन

आईटीआई गोराबाजार में रोजगार मेले का आयोजन, 21 अभ्यर्थियों का चयन

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोरा बाजार में 17 अप्रैल 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें Ashok Leyland Limited पंतनगर, उत्तराखंड की टीम द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

कंपनी की एचआर टीम से अविनाश (मैनेजर एचआर), देवराज (डिविजनल मैनेजर) और जनमेजय (मैनेजर प्रोडक्शन) ने मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया। इस रोजगार मेले में कुल 39 प्रशिक्षु शामिल हुए, जिनमें से 21 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कैंटीन, वर्दी, जूते आदि सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। चयन होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

रोजगार मेले के आयोजन में आशीष कुशवाहा, राकेश कुमार और चंद्रकांत पांडे सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top