• Home
  • मथुरा
  • प्रियांशी सिंह ने CBSE कक्षा 10 में 96% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

प्रियांशी सिंह ने CBSE कक्षा 10 में 96% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

मथुरा। श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर (बालिका वर्ग) की छात्रा कु. प्रियांशी सिंह ने CBSE बोर्ड की कक्षा 10 परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रियांशी सिंह, श्रीमती खुशबू सिंह और श्री हेमंत सिंह की पुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और परिजनों में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर उनकी दादी श्रीमती रामेश्वरी देवी, शशि सिंह, रजनीश सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, सरिता सिंह, पूनम सिंह, नाना डॉ. बी.वी. सिंह, नानी श्रीमती मधु सिंह, मोहित सिंह, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह, किशन सिंह सहित अन्य परिजनों ने प्रियांशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ समाजसेवी श्याम बिहारी भार्गव और श्रीमती गीता भार्गव ने भी प्रियांशी को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top