• Home
  • मथुरा
  • सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा भगवान परशुराम का पांच दिवसीय प्रादुर्भाव दिवस विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में मेहंदी, चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के क्रम में प्रधान कार्यालय वाटी बाली कुंज, लाल दरवाजा पर 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन हुआ। धार्मिक ग्रंथों जैसे स्कंद पुराण और भविष्य पुराण के अनुसार वैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था, जिसे अक्षय तृतीया के रूप में भी मनाया जाता है।

कार्यक्रम में श्रीकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज के 151 प्रबुद्ध विप्रों एवं महिलाओं को भगवान परशुराम की छवि भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज की पत्रिका “ब्रह्म भारती” का विमोचन भी किया गया।

उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण एवं समाज की समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में विप्र एकता पर जोर देते हुए उत्तर प्रदेश में विप्र आयोग के गठन की मांग भी उठाई गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन के.सी. गौड़ और योगेश द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top