मथुरा। जनपद मथुरा की छाता तहसील में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद साधु-संतों और कुछ स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि मुस्लिम समाज के लिए मस्जिद, मदरसे और मजार पहले से मौजूद हैं, ऐसे में नमाज वहीं अदा की जानी चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं महंत अनमोल दास ने भी इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से अव्यवस्था फैलती है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
छाता तहसील में नमाज को लेकर विवाद, साधु-संतों ने जताया विरोध
Releated Posts





