नई दिल्ली। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल 2026 आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां जैसे Maruti Suzuki India Limited, Tata Motors, Mahindra & Mahindra, Hyundai Motor India Limited और Honda Cars India Limited ने अपने कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक छूट और अतिरिक्त लाभों की घोषणा की है। इन ऑफर्स की वैल्यू कुछ मामलों में 3.5 लाख रुपये तक पहुंच रही है।
मारुति सुजुकी अपने प्रीमियम नेक्सा पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा छूट दे रही है। कंपनी का इनविक्टो मॉडल 2.15 लाख रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध है, जबकि ग्रैंड विटारा पर 1.07 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। फ्रोंक्स पर 55,000 रुपये और इग्निस, जिम्नी व XL6 पर करीब 50,000 रुपये तक की राहत दी जा रही है। बलेनो खरीदने वालों को भी 40,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
टाटा मोटर्स अपने पेट्रोल और डीजल (ICE) वाहनों पर भी अच्छे ऑफर्स दे रही है। Curvv पर 55,000 रुपये तक, जबकि Harrier और Safari पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। Tiago, Tigor और Nexon जैसे मॉडलों पर करीब 30,000 रुपये तक की राहत दी जा रही है।
इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में टाटा सबसे ज्यादा आक्रामक ऑफर्स दे रही है। Curvv.ev पर 3.50 लाख रुपये तक, Harrier.ev पर 2.75 लाख रुपये तक और Tiago.ev व पुराने Punch.ev पर 1.60 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। Nexon.ev पर 70,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, हालांकि नए Punch.ev और Tigor.ev पर इस महीने कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है। FY26 में लगभग 40 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ टाटा देश की सबसे बड़ी EV कंपनी बनी हुई है।
हुंडई भी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 60,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। Grand i10 Nios और Alcazar पर अधिकतम छूट मिल रही है, जबकि i20 पर 50,000 रुपये और Verna पर 35,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। Aura पर 15,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 20,000 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ भी दिए जा सकते हैं। हालांकि Creta और Venue जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है। FY26 में हुंडई की घरेलू बिक्री में 2.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी चौथे स्थान पर आ गई।
इन सभी ऑफर्स में आमतौर पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल होते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर अप्रैल 2026 के अंत तक ही वैध हैं और इनकी वास्तविक राशि शहर, डीलरशिप और वेरिएंट के अनुसार बदल सकती है।
⌊ Pic & story by Kamal Nain Narang ⌉









