फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र, शील्ड, मेडल और बैच देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रों ने अपने जीवन की महत्वपूर्ण सीढ़ियां सफलतापूर्वक पार की हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए उन्हें अभी से तैयार रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जया ने की, जबकि संचालन प्रेम स्वरूप पारस और डॉ. प्राजंलि कुशवाहा प्रज्ञा ने संयुक्त रूप से किया। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश सिंह, मनोज मौर्य, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र प्राचार्य, धनराज सिंह, डॉ. संतोष कुमार कुशवाहा, नरेश बाबू, मिजाजीलाल, राजू सिंह, योगेश चंद्र यादव, धर्मेंद्र, मुलायम सिंह, राजकुमार, संदीप दीक्षित, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह और ओमवीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।





