मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने एक बार फिर ब्रज क्षेत्र को मांस और मदिरा मुक्त घोषित करने की मांग दोहराई। एक युवक के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मांग वे पहले भी कर चुके हैं, लेकिन इसका निर्णय सरकार को ही लेना होगा। संत प्रेमानंद ने कहा कि ब्रज भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली है और यहां की आध्यात्मिक एवं धार्मिक मर्यादा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से यह प्रयास जारी है, लेकिन अंतिम निर्णय सरकार के हाथ में है। प्रेमानंद महाराज के बयान के बाद श्रद्धालुओं और संत समाज में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई भक्तों का मानना है कि ब्रज की धार्मिक पहचान और पवित्र वातावरण बनाए रखने के लिए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रेमानंद महाराज ने ब्रज क्षेत्र को मांस और मदिरा मुक्त घोषित करने की मांग दोहराई





