• Home
  • मथुरा
  • ब्रज धरोहर रंग यात्रा सम्मान पुरस्कार प्रो. पं. सत्य भान शर्मा को प्रदान किया गया

ब्रज धरोहर रंग यात्रा सम्मान पुरस्कार प्रो. पं. सत्य भान शर्मा को प्रदान किया गया

आगरा/मथुरा। साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा में समर्पित संस्था जागृति कला संगम द्वारा इस वर्ष का प्रतिष्ठित ब्रज धरोहर रंग यात्रा सम्मान पुरस्कार प्रख्यात संगीतज्ञ, संगीत शिरोमणि और सरस गीतकार प्रोफेसर पंडित सत्यवान शर्मा को प्रदान किया गया। बृज धरोहर रंग यात्रा का शुभारंभ शहनाई वादन के साथ हुआ, इसके बाद वेदांत कौशिक द्वारा शंखनाद और मंत्र उच्चारण किया गया। सौरभ कौशिक और सुश्री महिमा कौशिक द्वारा मंगलाचरण आराधना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री सुधा सहगल ने की। रंग यात्रा सम्मान के निदेशक रंगाचार्य लोकेंद्र नाथ कौशिक ने कार्यक्रम प्रारंभ में चरण वंदना करते हुए चरण पक्षालय किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामसरीन, मनीष पाल, विनोद कुमार वर्मा, अवधेश शर्मा, अर्जुन सिंह और अक्षय सत्संगी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और पटुका पहनाकर स्वागत किया। अधिवक्ता राजेंद्र केशोरैया ने ठाकुर बांके बिहारी जी की छवि मुख्य अतिथि को भेंट की। इस अवसर पर प्रमुख संस्थाओं ने संगीत शिरोमणि प्रोफेसर पंडित सत्यभान शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया। इसमें विशेष रूप से नाट्य भूषण वरिष्ठ रंगकर्मी पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक, पंडित जेपी शर्मा स्मृति मंच, दयाल कला मंच, संत गया प्रसाद स्मारक मंडल, जन सांस्कृतिक मंच, सेवायाम व कथायाम, रतन मोती संस्कृत विद्यालय श्री गोकुलधाम, और बृज जागृति रंग मंडल ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामसरीन, कुशल पाल शर्मा (निर्देशक-संचालक कंपनी), पवन कुमार पाठक, भव्य पाल शर्मा, शशांक चतुर्वेदी, रेनू उपाध्याय और सुश्री उमा शर्मा ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर पंडित सत्यभान शर्मा ने अपने उद्बोधन में जागृति कला संगम द्वारा किए गए अभिनंदन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सौरभ कौशिक और वेदांत कौशिक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top