रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रायबरेली में 11 मई 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 60 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
मेले में जनपद रायबरेली के अधिष्ठान सिंचाई विभाग (नलकूप खंड) छजलापुर रायबरेली से श्री बजरंग जी, वरिष्ठ सहायक, द्वारा अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत कुल 27 सीटों पर 12 महीने के अप्रेंटिस प्रशिक्षण हेतु विभिन्न आईटीआई ट्रेड—फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, वायरमैन, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक डीजल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, कोपा, स्टेनो हिंदी, वेल्डर आदि—के आवेदन फॉर्म अग्रिम कार्यवाही हेतु जमा किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ कार्यदेशक श्री राजकुमार मौर्य, श्री सी. एम. श्रीवास्तव और चंद्रकांत पांडे उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी राजकीय आईटीआई रायबरेली के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने दी।





