रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर अहियापुर-रायपुर में प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है तथा अखिलेश यादव का जन्मदिवस सेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, नगर अध्यक्ष अज्जू भाई, जिला सचिव श्रवण आजाद, हाजी वसीम, बलराज राना, विजय यादव, डॉ. अरुण चौधरी, राजीव पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
Releated Posts





