फिरोजाबाद। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा कर्मचारियों के मसीहा स्व. बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में सभी पेंशनरों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बीएन सिंह ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया और हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक दर्शन सिंह, दिनेश कुशवाह, प्रेमप्रकाश कुशवाह, बृजपाल सिंह, बृजेश कुमार, महेश चंद्र गुप्ता, मुकेश चंद्र, रामसेवक यादव, विनोद कुमार, सुरेश प्रकाश, जबर सिंह, महावीर सिंह कठेरिया, फतेह सिंह वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन ने मनाई बीएन सिंह की पुण्यतिथि





