फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का सुहागनगरी में स्वागत किया गया। बस स्टेंड के समीप आयोजित कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि देश में कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से छोटे एवं मझोले व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि छोले-भटूरे विक्रेता, चाय विक्रेता और होटल संचालक बेरोजगारी की स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत भी पैदा हो गई है, और सैंपलिंग विभाग द्वारा छोटे एवं मझोले व्यापारियों का सैंपल भरने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सामने रखते हुए सरकार से समाधान की मांग की।
इसके पूर्व जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज, सिरसा खास में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में नई नियुक्तियां कीं। संजय शर्मा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री, गुरुदेव सिंह और नरेश पंजाबी को प्रदेश मंत्री तथा राघव शर्मा को शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। गोछ के बाग की विधानसभा इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें खुशीपाल यादव को अध्यक्ष, कुलदीप यादव को महामंत्री, चौधरी सत्यपाल यादव को कोषाध्यक्ष और मुन्नालाल गोला को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बेश शर्मा, परशुराम गुप्ता, दुष्यंत यादव, हरीशंकर राठौर, आकाश जैन, हरीशंकर अग्रवाल, रामाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, मुन्नालाल गोला, सुशील जाटव, आकृति सहयोगी अनिल गुप्ता, अमीना, बबीता शर्मा, रामगोपाल बजाज, दिलीप दीक्षित, रजनीश शर्मा, सुबोध बघेल, राकेश शर्मा, ओमप्रकाश राठौर, कंचन पोरवाल, विकास लहरी, सत्येंद्र राठौर, श्यामवीर यादव, अनिल कुमार डब्बू सहित कई लोग मौजूद रहे।





