• Home
  • हाथरस
  • हाथरस पुलिस ने बरामद किए 102 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को किए सुपुर्द

हाथरस पुलिस ने बरामद किए 102 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को किए सुपुर्द

हाथरस। सर्विलांस सेल और विभिन्न थाना पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल संबंधित लोगों को वितरित किए। सीईआईआर पोर्टल और प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई कार्रवाई में विभिन्न कंपनियों के कुल 102 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल एवं विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने हाथरस पुलिस, सर्विलांस टीम और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की। इस दौरान टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्रवाई में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक धीरज गौतम, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, सचिन शर्मा, पवन शर्मा तथा आरक्षी अंकुर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top