• Home
  • फिरोजाबाद
  • लखनऊ प्रदर्शन से पहले प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

लखनऊ प्रदर्शन से पहले प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

फिरोजाबाद। पंचायत चुनाव समय से कराए जाने और चुनाव में देरी होने पर प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर 20 मई को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि संगठन द्वारा 20 मई को लखनऊ में प्रधानों का महा सम्मेलन आयोजित किया गया था। उनका आरोप है कि सम्मेलन में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और कई प्रधानों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया।

उन्होंने इसे सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संवैधानिक अधिकारों की आवाज को पुलिस के बल पर दबाने का प्रयास कर रही है। रामनिवास यादव ने कहा कि प्रधान अपने हक और अधिकारों की लड़ाई हर हाल में जारी रखेंगे और अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top