• Home
  • रायबरेली
  • एनटीपीसी ऊंचाहार को सीएसआर एवं एचआर उत्कृष्टता हेतु फेम पुरस्कार

एनटीपीसी ऊंचाहार को सीएसआर एवं एचआर उत्कृष्टता हेतु फेम पुरस्कार

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना को चंडीगढ़ में आयोजित फेम नेशनल अवार्ड्स समारोह में दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। ऊंचाहार परियोजना के मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने समारोह में परियोजना की ओर से पुरस्कार ग्रहण किए।

परियोजना को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए “बेस्ट सीएसआर प्रैक्टिसेज” श्रेणी में डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार अपनी विभिन्न सीएसआर पहलों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

इसके साथ ही परियोजना को कर्मचारी हितैषी नीतियों, बेहतर कार्य संस्कृति, कौशल विकास एवं कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज” श्रेणी में प्लेटिनम अवार्ड भी प्रदान किया गया।

ऊंचाहार परियोजना के प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने इन पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारियों एवं प्रबंधन की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी परियोजना सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top