• Home
  • रायबरेली
  • भीषण गर्मी में मुसाफिरों को पानी पिलाना प्रेरणादायक कार्य : मोहम्मद आजम

भीषण गर्मी में मुसाफिरों को पानी पिलाना प्रेरणादायक कार्य : मोहम्मद आजम

सलोन, रायबरेली। कस्बा सलोन के रोडवेज बस स्टेशन पर प्रदेश स्काउट गाइड संस्था के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा संचालित नि:शुल्क प्याऊ सेवा का आयोजन लगातार जारी है। 30 मई 2026 तक चलने वाली इस 11 दिवसीय व्यवस्था के चौथे दिन मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मोहम्मद आजम ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मोहम्मद आजम ने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में मुसाफिरों को पानी पिलाना एक प्रेरणादायक कार्य है, जो समाज को सेवा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड डॉ. साधना शर्मा के नेतृत्व में चल रहे नि:शुल्क प्याऊ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों द्वारा बच्चों को इस सेवा कार्य में भेजना भी एक अनूठी और सराहनीय पहल है।

सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने बताया कि पिछले लगभग 15 वर्षों से संस्था द्वारा भीषण गर्मी में इस प्रकार के कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं और समाज सेवा का संदेश देते हैं।

डॉ. साधना शर्मा ने बताया कि स्टेशन इंचार्ज विनोद कुमार सहित अधिकारियों एवं जनसमुदाय के सहयोग से नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़, दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ और जौनपुर तक चलने वाली बसों का यहां आगमन होता है, जहां स्काउट गाइड के बच्चे यात्रियों को पानी पिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर बस स्टॉप प्रभारी विनोद कुमार, सुरेखा जोशी, रोशनी, दीपक चौधरी, दीपक, अनुराग यादव, मोहम्मद शादाब, सोनाली, अर्जुन, जिया, नेहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्काउट गाइड सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top