• Home
  • रायबरेली
  • पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर आईटीआई में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर आईटीआई में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला एवं पुरुष संस्थान रायबरेली में सोमवार को माय भारत योजना के अंतर्गत पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन माय भारत योजना की नोडल अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी सुश्री वर्तिका सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक आईटीआई पुरुष एवं महिला प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।

जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह ने युवाओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पीएम इंटर्नशिप योजना (माय भारत) के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 6 पद, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 20 पद, डिप्लोमा धारकों के लिए 15 पद तथा स्नातक अभ्यर्थियों के लिए 20 पद निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 61 पद सृजित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी My Bharat Portal पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 9 हजार रुपये का मानदेय तथा एकमुश्त 6 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार मौर्य, कार्यदेशक सलीम, संजय कुमार वर्मा, सीएम श्रीवास्तव टीपीओ सहित सभी अनुदेशक एवं अनुदेशिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top