रायबरेली। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल के अवसर पर एनएसपीएस परिवार की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शहर के सेमरी कोठी सुपर मार्केट स्थित न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मंदिर परिसर में भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को चने और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम में रोहित पाण्डेय सभासद मालिक मऊ, परमजीत सिंह गांधी सभासद फिरोजगांधी नगर, रवीन्द्र यादव, राजू यादव, दीपू शुक्ला, के.के. साहू, बलराज राना, व्यापारी नेता के.के. गुप्ता नगर अध्यक्ष, प्रभाकर गुप्ता जिला अध्यक्ष, अब्दुल वाहिद, महेन्द्र अग्रवाल, अनिल मिश्रा, राजेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, राजीव सिंह, शिवलखन प्रजापति, शिवांग अवस्थी, नितिन सिंह, संजय श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।





