• Home
  • मथुरा
  • भीषण गर्मी के बीच अधिवक्ताओं और वादकारियों को मिलेगी दैनिक भागदौड़ से राहत

भीषण गर्मी के बीच अधिवक्ताओं और वादकारियों को मिलेगी दैनिक भागदौड़ से राहत

मथुरा। जनपद न्यायालय सहित सभी सहायक अदालतों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से प्रारंभ होगा। अवकाश अवधि के दौरान नियमित न्यायिक कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि आवश्यक एवं अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अवकाशकालीन अदालतें संचालित की जाएंगी। अदालतों में अवकाश लागू होने से कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की दैनिक भागदौड़ में कमी आएगी। हालांकि जमानत, स्थगन आदेश (स्टे), पारिवारिक विवाद और आपातकालीन प्रकरणों सहित अन्य जरूरी मामलों की सुनवाई निर्धारित अवकाशकालीन न्यायालयों में जारी रहेगी।

डीजीसी क्राइम शिवराम सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, इस दौरान वादकारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने मामलों की अगली तारीख और संबंधित अवकाशकालीन न्यायालय की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top