ऊंचाहार (रायबरेली)। स्मार्ट यू के हाई टेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट उमरन की शाखा स्मार्ट एसएस हाई टेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, भरतगंज-परसदेपुर रोड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के मध्यम आय वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस परीक्षा में कुल 407 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
संस्था के निदेशक उमेश चौरसिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता परीक्षा उन मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का भी प्रयास करती है।
परीक्षा का संचालन स्मार्ट एसएस हाई टेक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भरतगंज के प्रभारी शिवांशु यादव की देखरेख में किया गया। इस दौरान खुशबू, बबिता, गगन, पुष्पेंद्र, उमेश एवं अभिषेक सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। संस्था ने बताया कि परीक्षा परिणाम 3 जून को सुबह 8 बजे प्रशिक्षण केंद्र भरतगंज में ऑफलाइन घोषित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।





