• Home
  • फिरोजाबाद
  • लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

फिरोजाबाद। शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं कीर्ति, एकता, अर्पित पाल, अमित कुमार, सानिध्य धनगर, दीपक कुमार, निहर्षिता, अभिषेक कुमार, सबा खान एवं वैष्णवी को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं गुनगुन, यतेंद्र सिंह कुशवाहा, आयुष कुशवाहा, शालिनी सिंह, सरस्वती धनगर, आशु एवं निशांत को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेमस्वरूप पारस ने किया तथा अध्यक्षता प्रो. सलिल कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने की। इस अवसर पर डॉ. हरीश धनगर, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमप्रकाश कुशवाहा, रमेश चंद्र शाक्य, धर्मेंद्र कृष्णन, नरेश बाबू, श्रीराम, दीपक, बंटू, स्नेहलता, डॉ. योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमल यादव, राधेश्याम कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top