फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सरिता दीदी की माता कुसमा देवी अग्रवाल के निधन पर शहरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए फिरोजाबाद क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कुसमा देवी अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अत्यंत सरल स्वभाव, ममतामयी और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। परमात्मा के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा थी और वर्ष 1960 से वह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई थीं। उनके जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक समर्पण को सभी ने प्रेरणादायी बताया।
सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, देवीचरन अग्रवाल, पी.के. जिंदल, अजीत अग्रवाल, शंकर गुप्ता, कृष्णाकांत गुप्ता, मनोज शर्मा, शैलेन्द्र जैन शौली, सतीश जैन, ओमप्रकाश शर्मा, रवि शर्मा, अनूप अग्रवाल, अनिल शर्मा, रामशंकर राठौर सहित ब्रह्माकुमारी केंद्र के अनेक भाई-बहन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




