लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पंचम बड़े मंगल के पावन अवसर पर 2, विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुख्य सचिव आवास पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बड़े मंगल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक परंपरा के इस आयोजन को सफल बनाया।





