• Home
  • फिरोजाबाद
  • गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा

फिरोजाबाद। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में श्रीमद्भागवत कथा की भव्य मंगल कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए सौभाग्यशाली महिलाएं भक्ति गीतों के बीच चल रही थीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ राजपूता मोहल्ला स्थित माता पथवारी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गोपीनाथ स्टेडियम स्थित माथुर वैश्य मोतीलाल रामप्यारी धर्मशाला पहुंची, जहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा व्यास आचार्या बीना उपाध्याय ने कलशों का पूजन कर उनकी स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कलश यात्रा में रूपम गुप्ता, विनय गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, शेखर गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राजेश गुप्ता, उषा गुप्ता, ओम गुप्ता, रतन, मीनू गुप्ता, विष्णु गुप्ता, ममता गुप्ता, संजीव गुप्ता, नीलम गुप्ता, सीमा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, हरिओम गुप्ता, वैष्णवी, ऋषि, हर्ष गुप्ता तथा पंडित दिलीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top