• Home
  • रायबरेली
  • प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपना सराहनीय पहल : अदिति सिंह

प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपना सराहनीय पहल : अदिति सिंह

रायबरेली। विकास खंड राही एवं विकास खंड अमावां के सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक अदिति सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल है। इससे ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे तथा गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके नेतृत्व में गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों का बेहतर संचालन संभव होगा।

विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है, जिससे गांवों में विकास की प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम प्रधानों को शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड के अधिकारीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top