रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा गुरू गोविन्द सिंह पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क, रायबरेली में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी लोगों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करता है। इस प्रकार के अभियानों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण के लिए प्रेरित होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक उद्यान, लखनऊ मण्डल, लखनऊ डॉ० डी०के० वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ० जयराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश





