• Home
  • रायबरेली
  • संस्था का उद्देश्य- धन अभाव में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सो सके :- राजेंद्र अवस्थी

संस्था का उद्देश्य- धन अभाव में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सो सके :- राजेंद्र अवस्थी

रायबरेली। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल द्वारा संचालित दैनिक भंडारा सेवा ने 15 वर्ष पूरे कर 16वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सहयोगियों एवं दानदाताओं का सम्मान तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि 6 जून 2011 को शुरू हुई यह सेवा यात्रा आज भी निरंतर जारी है। संस्था प्रतिदिन सुबह और रात्रि में गरीब, निराश्रित, बेसहारा एवं दिव्यांग लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि धन के अभाव में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य देवेंद्रानंद गिरी ने की। उन्होंने अपने प्रवचन एवं आशीर्वचन में सेवा और परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका से आए आनंद कुमार ने कहा कि अन्नदान महादान है और भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र अग्निहोत्री रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित संदीप मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार, आरती-पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर 51 सेवा प्रदाताओं एवं दानदाताओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में शहर कोतवाली इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मानित होने वालों में डॉ. शांति सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश, विशालेश्वर तिवारी, रामराज गिरी, राजेश द्विवेदी, जगदीश चैनानी, प्रदीप पांडे, महेंद्र अग्रवाल, पंकज मिश्रा, महेश राजपाल, दिलीप वाधवानी, गंगेश चौरसिया, गोविंद श्रीवास्तव, मान बहादुर सिंह, मंटू शुक्ला, संतोष पांडे, शैलेंद्र सिंह, विकास साव, अनुराग पांडे तथा अन्य समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन भंडारे एवं सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ। संस्था से जुड़े लोगों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top