फिरोजाबाद। जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बैरकों, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। डॉ. सारंग ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दी जाए। उन्होंने बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं कारागार अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला जज ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण





