• Home
  • फिरोजाबाद
  • दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद। दानवीर शिरोमणि भामाशाह की 479वीं जयंती के अवसर पर विभव नगर स्थित भामाशाह पार्क में समाजसेवियों एवं उनके अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भामाशाह के राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर, उद्योगपति प्रदीप गुप्ता तथा भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह ने देश की रक्षा और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की भावना विकसित करनी चाहिए तथा किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में तन, मन और धन से आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, कायम सिंह शंखवार, लायक सिंह शंखवार, भगवानदास शंखवार, अनुपम शर्मा, विमल गुप्ता, हरिओम गुप्ता, राजेश गुप्ता, अरविंद यादव, विष्णु गुप्ता, अनिल गुप्ता अमीना, पवन गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, सुधीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top