फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी रामलीला मंदिर समिति की ओर से भूमि विकास बैंक आगरा मंडल के निर्देशक राकेश शंखवार का शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह में रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, महंत रमेश आनंद, पंकज भारद्वाज, कौशल किशोर शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, सचिन वर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, कन्हैया उपाध्याय, मुकेश शुक्ला, श्यामू पांडे, अनिल शर्मा, सुबोध कुमार, राजकुमार तथा दयाशंकर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राकेश शंखवार का शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर राकेश शंखवार ने कहा कि किसानों को ऋण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बैंक की प्रक्रियाओं को अधिक सरल और सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की ऋण संबंधी किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण कराया जाएगा, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।





