फिरोजाबाद। गुरु सेवा शिक्षण संस्थान जैन पाठशाला, चौकीगेट के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय धार्मिक शिक्षण शिविर का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। प्रतिभागियों ने गीत, भजन एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
धार्मिक शिक्षण शिविर की मुख्य परीक्षा में कुल 128 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरेन्द्र जैन, विनय कुमार जैन, प्रमोद जैन ‘राजा’, पाठशाला संचालक गौरव जैन, दीपांशु जैन, अंकुर जैन, शोभित जैन, चंद्रप्रकाश जैन, राहुल, सचिन जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





