सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाते हुए अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे, ताकि प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, रमेश चंचल, अजीम भाई, मुनेश बाबू बघेल, सत्येंद्र जैन सौली, मुकेश कुमार टीटू, सियाराम धनगर, सुशील, रामवीर सिंह, दुर्ग पाल सिंह, डीपी यादव, कल्लू गुर्जर, योगेश गर्ग, शिव प्रताप सिंह, राजकुमार राठौर, कमलेश यादव, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top