हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल से चौकी औद्योगिक क्षेत्र तक आयोजित जनपद स्तरीय दौड़ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, थाना प्रभारी हाथरस गेट, प्रभारी महिला थाना सोनम कुमारी, औद्योगिक चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह वघेल, पीआरवी वाहन दल, विभिन्न थानों की महिला बीट आरक्षी, शिक्षिकाएं और अन्य विभागों की महिला कर्मचारी शामिल रहीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गत 20 सितम्बर को मिशन शक्ति 5.0 चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया गया था। इसी क्रम में आयोजित इस मैराथन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राओं एवं महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया और समाज को महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।पुलिस अधीक्षक ने स्वयं दौड़ में प्रतिभाग कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जब एक बालिका दौड़ में भाग लेती है, तो वह केवल दौड़ नहीं रही होती, बल्कि अपने अधिकारों, आत्मबल और सपनों की ओर आगे बढ़ रही होती है। उन्होंने मिशन शक्ति को केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति बताते हुए कहा कि महिला सुरक्षा में समाज की भी अहम भूमिका है। जब तक हर वर्ग की सहभागिता नहीं होगी, तब तक कोई भी प्रयास पूर्ण नहीं हो सकता।कार्यक्रम में छात्राओं व प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों जैसे दृ 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102/108 स्वास्थ्य सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निराश्रित विधवा पेंशन, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति 5.0: महिला मैराथन का आयोजन
