• Home
  • कानपुर नगर
  • मिशन शक्ति के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

मिशन शक्ति के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित कार्यक्रम, 45 महिलाओं को किया गया सम्मानित
कानपुर। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” एवं “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन विद्यालय में भव्य नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी और जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 45 महिलाओं को विभिन्न विभागों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में शामिल रहीं:
डॉ. संगीता सिरोही, डॉ. आरती पाठक, डॉ. कल्पना द्विवेदी, सुमन वर्मा, आस्था पांडेय (नृत्यांगना), रागनी जादौन (खिलाड़ी), शाहीन बेगम (आंगनबाड़ी), गीता कुशवाहा (आशा बहु), श्रद्धा दीक्षित (हाई स्कूल टॉपर), जीविका श्रीवास्तव (इंटर टॉपर), सुभाषिनी शिवहरे खन्ना (समाजसेवी), वंदना द्विवेदी, शशि बाला शर्मा, रंजना गुप्ता, श्रद्धा देवी, दीप्ति सक्सेना, अंकिता निगम आदि।
कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस डेमो, कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति का प्रदर्शन, और महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top